प्रयागराज: मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज में पुरा छात्र सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इस वर्ष एम0 बी0 बी0 एस0 के 1975 बैच की स्वर्ण जयन्ती एवं 2000 बैच की रजत जयन्ती मनायी गयी। मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो0 वी0के0 पाण्डेय, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो0 एस0एल0 तिवार्सन एवं विशिष्ट अतिथि डॉ0 वी0के0 अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संगठन के अध्यक्ष डा0 ज्योति भूषण ने स्वागत भाषण में सम्मेलन में आये सभी सम्मानित चिकित्सको का अभिनन्दन किया। प्राचार्य प्रो0 वी0के0 पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में छात्र जीवन में महाविद्यालय द्वारा सिखायी हुयी शैली की जीवन मे उपयोगिता पर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कोषाध्यक्ष डा0 बी0एन0 गुप्ता ने वार्षिक लेखा ब्यौरा प्रस्तुत किया।
संघ ने मिलन-2025 में अपने दो शिक्षकों को प्रो0 एल0एस0 मिश्रा और प्रो0 रागिनी मेहरोत्रा को लाइफ टाइम अचिवमेन्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्वर्ण जयन्ती बैच के संयोजक डॉ0 ए0के0 कुलश्रेष्ठ, और डॉ0 जी0एस0 सिन्हा एवं रजत जयन्ती बैच के डा0 शिरीश मिश्रा और डॉ0 सुशील कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं कार्यक्रम में आये हुये सभी चिकित्सकों ने पुराने एवं नये अनुभवों को स्मरण किया।
वरिष्ठ पुरातन छात्र डॉ0 भूपेश द्विवेदी एवं डॉ0 राजकुमार को संगठन में विशिष्ट योगदान के लिये सम्मानित किया गया। सचिव डा0 पंकज कामरा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया एवं संगठन को शक्तिशाली बनाने में चिकित्सकों के योगदान को सराहा। इसके उपरान्त जनरल बाडी मिटिंग का आयोजन हुआ।
सचिव डॉ0 पंकज कामरा ने मीडिया कर्मियों को धन्यवाद देते हुए बताया कि एल्यूमिनाई वेलफेयर एसोशियेशन एक सामाजिक उपक्रम है इसमें वर्ष पर्यन्त सामाजिक एवं वैज्ञानिक कार्यक्रम होते रहते हैं। एलूमिनाई वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में डॉ0 बी0एन0 गुप्ता ने वर्तमान वर्ष का वित्तीय लेखा-जोखा पेश किया। सदस्यों ने पूर्ण सहमति से वर्तमान कार्यकारिणी को वर्ष 2025 के लिए भी अनुमोदित किया। संघ के नये अध्यक्ष के रूप में डॉ0 भूपेश द्विवेदी को चुना गया। रजत जयंती बैच के डॉ0 अभिषेक प्रताप सिंह एवं डॉ0 रजनीश तिवारी को मिलन-2026 के लिए आयोजक सचिव चयनित किया गया।

By admin

LIVING JOURNALISM FOR PAST DECADES...24X7, ITS PASSION; IRRESPECTIVE OF MONETARY GAINS OR LOSS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Animated Social Media Icons by Acurax Wordpress Development Company
Visit Us On FacebookVisit Us On InstagramVisit Us On YoutubeVisit Us On PinterestVisit Us On LinkedinCheck Our Feed